एक कामगार के रूप में आपके लिए सहायता प्रणाली

SSW (i) की एक प्रमुख विशेषता यह है कि, जापान में उनके लिए एक सौहार्दपूर्ण सहायता प्रणाली है। SSW (i) के रूप में जापान आने वाला कोई भी व्यक्ति अपने नियुक्तिकर्ताओं से निम्नलिखित सहायता प्राप्त कर सकता है, जिससे वह मन की शांति के साथ काम कर सके।
1. जापान आने से पहले, आपको जापान में रहने के बारे में आपकी परिचित भाषा में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
2. जब आप जापान पहुंचेंगे तो एयरपोर्ट पर आपका स्वागत किया जाएगा और जब आप घर लौटेंगे तो आपको एयरपोर्ट पर विदा भी किया जाएगा।
3. जापान में घर किराए पर लेने और बैंक खाता खोलने के साथ-साथ सेलफोन और दैनिक जीवन की अन्य प्रक्रियाओं के लिए सहायता की जाती है।
4. जापान में रहने में आपकी मदद करने के लिए, हम जापानी समाज में नियमों और तौर-तरीकों, जापान में परिवहन का उपयोग कैसे करें, और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया दें, आदि पर ओरिएंटेशन आयोजित करते हैं।
5. आपके स्थानीय सिटी हॉल में निवासी के रूप में पंजीकरण करने, करों जैसी प्रक्रियाओं और दस्तावेज़ तैयार करने के लिए भी सहायता उपलब्ध है।
6. आपको आगे जापानी भाषा का अध्ययन करने के लिए भी सहायता दी जाती है।
7. यदि आपको कोई समस्या है, तो आप सलाह प्राप्त करने के लिए अपनी भाषा में या अंग्रेजी में परामर्श ले सकते हैं।
8. आपको जापानी लोगों के साथ बातचीत करने के अवसरों से भी लाभ होगा, ताकि आप जल्दी से जापानी समाज से परिचित हो सकें।
9. यदि आपका नियुक्तिकर्ता आपको अपनी नौकरी छोड़ने के लिए कहता है तो हम आपको काम करने के लिए नया स्थान खोजने में मदद करेंगे।
10. हम विभिन्न मामलों पर परामर्श करने के लिए कंपनियों में SSW सहायता लीडर्स के साथ नियमित रूप से बैठकें करते हैं।

स्वीकारकर्ता संगठनों के बारे में

1. विदेशी नागरिकों स्वीकार करनेवाले स्वीकारकर्ता संगठनों के लिए मानदंड

  1. विदेशी नागरिक के साथ किया हुआ रोजगार कॉन्ट्रैक्ट उचित हो
  2. संगठन स्वयं यथोचित हो (उदाहरण के लिए, पिछले 5 वर्षों के भीतर इमिग्रेशन या श्रम कानूनों का कोई उल्लंघन न किया हो)
  3. विदेशी नागरिकों की सहायता के लिए एक प्रणाली उपलब्ध हो (उदाहरण के लिए, ऐसी भाषा में सहायता प्रदान कर पाना जिसे विदेशी नागरिक समझ सकें)
  4. विदेशी नागरिकों की सहायता के लिए उचित योजनाएँ हो (उदाहरण के लिए, दैनिक जीवन के लिए ओरिएंटेशन देना, आदि)

2. स्वीकारकर्ता संगठनों के दायित्व

  1. विदेशी नागरिकों के साथ रोजगार कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें पूरी करना (उदाहरण के लिए, वेतन का उचित भुगतान)
  2. विदेशी नागरिकों को उचित सहायता प्रदान करना
    सहायता सेवाओं को किसी पंजीकृत सहायता संगठन को आउटसोर्स किया जा सकता है।
     यदि सभी सेवाओं को आउटसोर्स किया जाता है, तो 1③ की शर्तें भी पूरी होती हैं।
  3. इमिग्रेशन सेवा एजेंसी को प्रस्तुत किए गए विभिन्न प्रपत्र

ध्यान दें: जो संगठन ① से ③ के दायित्वों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें विदेशी नागरिकों को स्वीकार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और उन्हें इमिग्रेशन सेवा एजेंसी से मार्गदर्शन या सुधार आदेश दिया जा सकता है।

पंजीकृत सहायता संगठनों के बारे में

1. पंजीकरण के लिए मानदंड

  1. संगठन स्वयं यथोचित हो (उदाहरण के लिए, पिछले 5 वर्षों के भीतर इमिग्रेशन या श्रम कानूनों का कोई उल्लंघन न किया हो)
  2. विदेशी नागरिकों की सहायता के लिए एक प्रणाली उपलब्ध हो (उदाहरण के लिए, ऐसी भाषा में सहायता प्रदान कर पाना जिसे विदेशी नागरिक समझ सकें)

2. पंजीकृत सहायता संगठनों के दायित्व

  1. विदेशी नागरिकों को उचित सहायता प्रदान करना
  2. इमिग्रेशन सेवा एजेंसी को प्रस्तुत किए गए विभिन्न प्रपत्र

ध्यान दें: जो संगठन ① या ② के दायित्वों को पूरा नहीं करते हैं, उनका पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

इमिग्रेशन सेवा एजेंसी, पंजीकृत सहायता संगठनों, स्वीकारकर्ता संगठनों और विदेशी नागरिकों के बीच संबंध इस प्रकार हैं।
									स्वीकारकर्ता संगठन विदेशी नागरिक के साथ एक रोजगार कॉन्ट्रैक्ट करेगा और विदेशी नागरिक को सहायता प्रदान करेगा। स्वीकारकर्ता संगठन एक पंजीकृत सहायता संगठन को विदेशी नागरिक को प्रदान की जानेवाली सहायता को आउटसोर्स भी कर सकता है।
									इमिग्रेशन सेवा एजेंसी पंजीकृत सहायता संगठनों का पंजीकरण और अपंजीकरण करती है। पंजीकृत सहायता संगठन विदेशी नागरिक को सहायता प्रदान करता है।
									इमिग्रेशन सेवा एजेंसी ऑन-साइट निरीक्षण करती है और स्वीकारकर्ता संगठनों को सुधार आदेश जारी करती है।

जापान में अधिक अनुभवी SSW के साथ परिचय

नीचे प्रस्तुत वीडियो मार्च 2022 तक बनाये गए थे। अप्रैल 2024 में, “मशीन पार्ट्स और टूलींग उद्योग” क्षेत्र को बदल कर “औद्योगिक उत्पादों का निर्माण” किया गया।

Blossom! in Japan.

नीचे प्रस्तुत किए गए वीडियो मार्च 2022 तक बनाये गए थे। अप्रैल 2024 के बाद से 16 औद्योगिक क्षेत्र हैं।

  • Play movie in a new window:14 in demand occupations
  • Play movie in a new window:Specified Skilled Workers supported in work & life
  • Play movie in a new window:utilize your skills experience
Page Top